फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मजदूरी मांगने पर युवती पर चाकू से हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में खिलौना फैक्टरी के ठेकेदार पर काम करने वाली युवती पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। आरोप है कि मजदूरी के रुपये मांगने पर ठेकेदार ने पहले युवती के साथ गाली-गलौज की और फिर चाकू से वार कर दिया। हमले में युवती के हाथ में चोट आई। किसी तरह वहां से निकलकर युवती ने अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

राजीव गार्डन कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भतीजी आंचल नाईपुरा स्थित एक खिलौना फैक्टरी में काम करती थी। फैक्टरी में हन्नान नाम का ठेकेदार भी काम करता है। आरोप है कि 25 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे आंचल अपनी मजदूरी के रुपये लेने फैक्टरी पहुंची थी। दिलीप कुमार के मुताबिक, रुपये मांगने पर ठेकेदार ने आंचल के साथ अभद्रता शुरू कर दी और उसे फैक्टरी से बाहर जाने के लिए कहा। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद आंचल किसी तरह वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़िता के चाचा की शिकायत के आधार पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें