फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हादसे में घायल की उपचार के दौरान गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में लाल कुआं के पास ऑटो के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति की बाइक की टक्कर लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पत्नी तेहजीब ने कविनगर थाने में 28 मई को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जवाहर पार्क में रहने वाली तेहजीब ने बताया कि उनके पति प्रवेश गाजीपुर में मोहम्मद रहीश की आढ़त की दुकान पर काम करते थे। चार अप्रैल की सुबह वह एक शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान आर्य फार्म हाउस के सामने लाल कुआं के पास एक बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते उनके पति के टक्कर मार दी।
हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से लोगों ने उन्हें अस्पताल ने भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तेहजीब का कहना है कि वह इद्दत में हैं। इस कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हो गई।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें