स्कूटी पर सवार होकर सामान लेने निकले थे दोनों
घायल को पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची और उसका भाई स्कूटी पर सवार होकर घर से बाहर सामान लेने के लिए निकले थे। तभी पीछे से बाजरी भरी आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची दिविषा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची इंदिरापुरम के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।