फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाम बदलकर समुदाय विशेष के युवक ने की दोस्ती, लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के रहने वाले एक समुदाय विशेष के युवक ने नाम बदलकर 16 वर्षीय किशोरी से दोस्ती की। इसके बाद रविवार को उसे अपने कमरे पर बुलाया। यहां किशोरी के परिजन और हिंदू रक्षा दल के लोग भी पहुंच गए। जमकर हंगामा हुआ और इसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर करीब 11 बजे घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक जब कोचिंग नहीं पहुंची तब उसकी तलाश शुरू हुई। खोजबीन के दौरान बेटी क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक के कमरे पर मिली। आरोप है कि युवक समुदाय विशेष से है। परिजनों के पूछने पर किशोरी ने बताया कि युवक तीन माह पहले उससे मिला था। अपना नाम अरुण बताया और बातचीत शुरू की थी। तभी से दोनों एक-दूसरे से संपर्क में थे। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें