गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में कबाड़ खरीदने की फेरी लगाने वाले गैर संप्रदाय के युवक ने सरेराह युवती पर फब्तियां कस दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवती का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली बीमार युवती घर से दवाई लेने के लिए निकली। युवती का आरोप है कि रास्ते में कबाड़ की फेरी लगाने वाले गैर संप्रदाय के युवक ने उन पर अश्लील फब्तियां कसीं और शोर मचाते हुए कमेंट्स कसे। सरेराह हुई बदतमीजी का युवती ने विरोध किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई। एसीपी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।