फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा: चाकू लेकर बीपी चेक कराने आई, डॉक्टर को मारने को दौड़ी, देखें VIDEO

Wed, 10 Jun 2026 06:22 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बीपी चेक कराने आई युवती हाथ में चाकू लेकर डॉक्टर को मारने दौड़ पड़ी। इसके बाद डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गई। इमरजेंसी में मौजूद सुरक्षा कर्मी ने किसी तरह उसे शांत कराया सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 15 से 20 मिनट तक चले हंगामा के दौरान इमरजेंसी में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में एक युवती ने जमकर हंगामा किया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवती बीपी चेक कराने के लिए अस्पताल आई, लेकिन अचानक उसने हाथ में चाकू निकाल लिया और डॉक्टर पर हमला करने के लिए दौड़ी। जिससे अस्पताल की इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब युवती अपना ब्लड प्रेशर चेक कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। अचानक उसने अपने पास से एक चाकू निकाला और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर की ओर लपकी। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को काबू करने की कोशिश की और किसी तरह उसे शांत कराया। इस दौरान, युवती डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गई, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 15 से 20 मिनट तक चले इस हंगामे के कारण इमरजेंसी में मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस ने युवती को शांत कराया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले में कोई भी स्टाफ सदस्य घायल नहीं हुआ है। लेकिन जांच के बाद प्राथमिक तौर पर जानकारी मिली है कि वह अर्ध विक्षिप्त है। आगे की जांच के लिए युवती को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें