फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खंभे पर बिजली का काम कर रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। थानाक्षेत्र स्थित अशोक विहार में खंभे पर चढ़कर बिजली का काम कर रहा टोली मोहल्ला निवासी हैदर (22) करंट लगने से बेहोश हो गया। इलाज के दौरान जीटीबी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। लिखित प्रमाण पत्र परिजनों से लेने के बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंपा।
विज्ञापन


टोली मोहल्ला निवासी इखलाक ने बताया कि उनका बेटा बिजली का काम करता था। रविवार को हैदर निठौरा मार्ग स्थित अशोक विहार में बिजली का काम कर रहा था। इस दौरान बिजली का झटका लगने से गिरकर वह बेहोश हो गया। लोगों की सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे। और बेटे को इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान हैदर की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। लिखित सहमति के बाद दिल्ली पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही किसी पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें