फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: समझौता कराने गए युवक की पीटने से मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दोस्त के विवाद में समझौता कराने गए युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर आई चोट व ब्रेन में ब्लीडिंग से कोमा में पहुंचने के बाद मौत होने की बात सामने आई हैं।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने लोहे की रिंच व रॉड से सिर पर प्रहार कर हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर विजयनगर थाने में उमेश, इंद्र पंडित और सनी निवासी विजयनगर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के मुताबिक, विजयनगर में सेक्टर-12 स्थित रेलवे एन्क्लेव निवासी ह्रदेश चौहान ने बताया कि उनका बेटा पार्थ चौहान (25) नोएडा सेक्टर-62 में नौकरी करता था। उसके दोस्त सुमित का आरोपी उमेश से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। उमेश ने सुमित को समझौता करने के लिए शनिवार को प्रताप विहार स्थित रॉयल मोटर्स पर बुलाया था। सुमित अपने दोस्तों पार्थ, प्रशांत व एक अन्य के साथ कार में सवार होकर वहां पहुंचा था।
विज्ञापन

आरोप है कि घटनास्थल पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी उमेश, इंद्र पंडित व सनी ने गैराज से रिंच व लोहे की रॉड निकालकर पार्थ और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इसमें पार्थ और सुमित गंभीर घायल हो गए। दोनों ने किसी तरह डायल-112 पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस उनको लेकर एमएमजी अस्पताल पहुंची।
पीड़ित पिता ने बताया कि उपचार कराने के बाद पार्थ व सुमित विजयनगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पार्थ घर आकर सो गया। रविवार दोपहर तक जब वह नहीं जागा तो परिजन उसे यशोदा अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें