फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हत्या के मामले में जमानत पर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के तिबड़ा मार्ग स्थित कृष्णाकुंज कॉलोनी में 35 वर्षीय मनोज कुमार की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मनोज कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह हत्या के मामले में कुछ समय पूर्व ही जेल से छूटा था। मनोज की मां सरोज देवी ने दोस्तों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव इकला निवासी मनोज कुमार लगभग नौ माह से अपनी मां सरोज के साथ कृष्णाकुंज कॉलोनी में रह रहा थ। मां सरोज देवी के अनुसार सोमवार रात मनोज कुमार के कुछ दोस्त वहां पहुंचे और उन्होंने प्रथम मंजिल पर बने कमरे में देर रात तक पार्टी की। तब तक मां सरोज भूतल पर बने कमरे में सो गईं। मंगलवार तड़के करीब चार बजे मां प्रथम मंजिल पर मनोज कुमार के कमरे में पहुंचीं तो वहां मनोज का शव फंदे से लटका देख वह चीखने लगीं।
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थ्ल से साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक मनोज कुमार की मां सरोज देवी ने दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मनोज कुमार गांव इकला निवासी ललित गुर्जर की हत्या में आरोपी था और कुछ समय पूर्व ही जेल से छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें