फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगा स्नान के लिए आया युवक नहर में बहा, एनडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगा दशहरा पर गंगनहर में तीन दोस्तों के साथ स्नान करने आया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर-1 निवासी राहुल कुमार(20) पुत्र संजय कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए मुरादनगर गंगनहर घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में राहुल संतुलन खो बैठा और नहर में बह गया।
घटना के बाद साथियों और आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते गहरे पानी में ओझल हो गया। स्थानीय पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। एसीपी ने बताया कि एनडीआरएफ की दो टीमों के साथ निजी गोताखोरों को लगाया गया है। गंगनहर में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें