मोदीनगर। जगतपुरी कॉलोनी में चाचा को बचाने आए सोनू को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सोनू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जगतपुरी कॉलोनी निवासी सोनू रविवार रात किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में आरोपी रोहन उनके चाचा की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। सोनू अपने चाचा को बचाने गया तो आरोपी ने उसके पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगते ही सोनू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। सोनू की गंभीर हालत होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार रोहन निवासी जगतपुरी कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।