फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बस की कमानी टूटने से निकला पहिया, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर मिल्क दुहाई गांव के पास बस की कमानी टूटने से दुर्घटनाग्रस्त हुई
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मिल्क दुहाई गांव के पास गाजियाबाद डिपो बस की कमानी टूटने से अगला टायर निकल गया। हादसे में चार लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद बस के यात्री दूसरी बस से आगे के सफर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गाजियाबाद डिपो की बस मेरठ से आ रही थी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर मिल्क दुहाई गांव के पास पहुंची तो बस की कमानी टूट गई। इस वजह से बस के दाहिनी तरफ का आगे का पहिया निकल गया। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पहिया निकलने से बस पलटने से बची।
चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। बताया गया है कि बस में सवार चार सवारी मामूली रूप से चोटिल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी सवारी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गईं। आसपास के लोगों का कहना है कि बस की स्पीड बहुत कम थी, अगर स्पीड तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें