एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि संजय नगर स्थित सेक्टर 23 की एएलटी रोड स्थित फार्च्यून होटल के नजदीक सफेद रंग की एमजी एस्टर कार ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया। चालक साइड के कार के दोनों पहिये युवक के पेट के ऊपर से निकल गए। आसपास के लोगों ने वीडियो जरूर बनाई लेकिन आरोपी को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। मौके पर पहुंची मधुबन बापूधाम पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि वायरल वीडियो में कार को ट्रेस कर लिया गया है। कार एक निजी कंपनी के नाम है, जल्द ही कार सवारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।