फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: टाटा स्टील प्रवेश के नेशनल बिजनेस हेड की चाकू से गोदकर हत्या, डेढ़ लाख रुपये और लैपटॉप लूटा

Sat, 04 May 2024 10:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में टाटा स्टील प्रवेश के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। विनय पिछले कई साल से कोलकाता में नौकरी करते थे। 17 अप्रैल 2024 को उनका कंपनी ने दिल्ली में स्थानांतरण कर दिया था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेंद्रनगर सेक्टर-2 में शुक्रवार रात टाटा स्टील प्रवेश के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी (42) की डेढ़ लाख रुपये और लैपटॉप लूटने के दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उनका शव घर से दो किलोमीटर दूर खेतान स्कूल के खेल मैदान के पीछे नाले में फेंक दिया। पिता विशम्बर सिंह त्यागी ने शालीमार गार्डन थाने में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर सेक्टर-5 निवासी विनय त्यागी पालम एयरपोर्ट, दिल्ली के पास एरोसिटी टी-3 में टाटा स्टील कंपनी में बिजनेस हेड के पद पर कार्यरत थे। वह रोजाना मेट्रो से ऑफिस जाते थे। शुक्रवार रात करीब 11:21 बजे ऑफिस से घर लौटने के दौरान उन्होंने पत्नी रुचि को कॉल कर कहा कि उनके पास डेढ़ लाख रुपये कैश और लैपटॉप है। वह उन्हें लेने राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन आ जाएं। उन्होंने व्हाट्सएप पर अपना लोकेशन भी रुचि को भेजा था। रुचि जब मेट्रो स्टेशन पहुंचीं तो वहां विनय नहीं मिले। इसके बाद वह घर पहुंचीं और विनय के आने का इंतजार करने लगीं।

उन्होंने दोबारा व्हाट्सएप पर लोकेशन देखा तो वह डिलीट हो चुकी थी। फोन करने पर वह स्विच ऑफ था। डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद परिजन गाड़ी से उनकी तलाश करने लगे। सुबह साढ़े तीन बजे खेतान स्कूल के खेल मैदान के पीछे सर्विस रोड पर नाले में एक हाथ देख बेटे अरमान ने गाड़ी रोक दी। पास में गए तो देखा कि विनय का शव पड़ा था। परिजन उन्हें मोहननगर स्थित अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विनय के सीने व पेट में गहरे घाव थे। अस्पताल से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


17 दिन पहले दिल्ली हुआ था स्थानांतरण
विनय पिछले कई साल से कोलकाता में नौकरी करते थे। 17 अप्रैल 2024 को उनका कंपनी ने दिल्ली में स्थानांतरण कर दिया था। वह पत्नी रुचि त्यागी, बेटे अरमान व ओम त्यागी, पिता विशम्बर सिंह त्यागी, मां संगीता त्यागी, छोटे भाई वरुण त्यागी के साथ रहते थे। उनके पिता विशम्बर सिंह त्यागी मौसम वैज्ञानिक थे, सेवानिवृत्त होने के बाद बेटे के साथ ही रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो सोसायटी के लोग और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस सुरक्षा पर भी लोगों में नाराजगी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें