साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के असालतपुर फर्रूखनगर निवासी अमित को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोप उन्हीं के पड़ोसी अमन पर लगा है। मामला आठ फरवरी का है। पुलिस ने सोमवार की रात को घायल के पिता निरंजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित निरंजन ने बताया कि रविवार को उनका बेटा अमित घर के बाहर बैठा था। तभी अमन वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। अमन ने विरोध किया तो आरोपी ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान अमित ने अमन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। वहीं, परिजन को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।