फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे युवक की हालत बिगड़ी, मौत

सार

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक कन्हैया कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे युवक की बृहस्पतिवार सवेरे तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हृदय गति रुकने से युवक की मौत हुई है। शव की पहचान कन्हैया लाल निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई। परिजनों को जीआरपी ने सूचना दी है। वह गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन


जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि कन्हैया कुमार अपने साथी अनिरुद्ध के साथ राजस्थान से लौटा था।
गाजियाबाद तक वह योग एक्सप्रेस में सवार होकर आया था। दोनों को यहां से शाहजहांपुर जाने के लिए अवध असम ट्रेन में सफर करना था। जो आठ बजे यहां पहुंचनी थी। लेकिन इससे पहले ही करीब सात बजे कन्हैया कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उसके साथी ने उसको पानी पिलाया और प्राथमिक उपचार भी दिलाया लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी पहुंच गई थी। उन्होंने भी अस्पताल पहुंचने में मदद की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक को हार्ट अटैक हुआ है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें