फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार सवार युवक ने 2.50 लाख रुपये के विवाद में दोस्त पर बरसाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। कार सवार युवक ने 2.50 लाख रुपये के लेनदेन के मामले में कोल्ड ड्रिंक पी रहे अपने दोस्त पर गोलियां बरसा दीं। वहीं, दुकान पर खड़े एक युवक के सिर में गोली लग गई। गंभीर हालत में युवक को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मलिकनगर कॉलोनी निवासी दानिश ने अपने दोस्त नावेद से मेरठ निवासी अपने जानकार को कुछ समय पहले 2.50 लाख रुपये उधार दिलाए थे। आरोप है कि तय समय के बाद भी मेरठ निवासी युवक रुपये नहीं लौटा रहा था, नावेद ने कई बार दानिश से तकादा भी किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। शनिवार शाम करीब छह बजे दानिश अपने दोस्त जावेद (30) व तीन चार अन्य के साथ कॉलोनी की एक दुकान पर खड़े होकर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। इसी बीच से नावेद वहां आया। बताया गया है कि नावेद ने कार से उतरते ही दानिश पर कई राउंड फायरिंग कर दी।
दानिश ने किसी तरह अपनी जान बचा ली लेकिन गोली पास में खड़े जावेद के सिर में जा लगी। गोली लगने के बाद नावेद ने गोली लगने से घायल जावेद को उठाया और गाड़ी में डालकर अस्पताल में भर्ती कराया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक पुलिस व परिजन घायल जावेद का पता लगाने में ही लगे रहे है कि वह किस अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और वारदात की जांच शुरू की। कार्यवाहक एसीपी अजित कुमार सिंह का कहना है कि 2.50 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में गोली चलने की बात सामने आई है। नावेद ने दानिश पर फायर किया था लेकिन गोली जावेद को लग गई। आरोपी नावेद को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गाजियाबाद के निजी अस्पताल में जावेद को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें