फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ड्यूटी से लौट रहे युवक पर सरिये से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के तिबड़ा मार्ग रजवाहे के समीप बुधवार रात 10 बजे ड्यूटी से लौट रहे युवक पर दबंगों ने सरिये से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक से नकदी भी लूट ली। घायल युवक को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के गांव लतीफपुर तिबड़ा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनका पुत्र अजय मोदीनगर स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार की रात अजय ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे वह तिबड़ा रजवाहे की समीप पहुंचा तभी गांव निवासी दो दबंगों ने उसे जबरन रोक लिया और उस पर सरिया व डंडे सेे हमला बोल दिया। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने अजय की जेब से 5,500 रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें