फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्रिकेट खेल रहे युवक पर ईंट से वार कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के शांतिनगर में एक मैदान में क्रिकेट खेल रहे किशोर और उसके साथियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विरोध करने और बीच बचाव में आए आसपास के लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मामले में युवक के भाई ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आदर्श कालोनी बिहारीपुरा निवासी कृष्णा ने बताया कि 24 जून की दोपहर साढ़े तीन बजे उनका 16 वर्षीय भाई दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए शांतिनगर प्लांट रोड स्थित एक मैदान में गया था। इसी दौरान वहां किशन, नवीन, मोंटी, आकाश व सोहिल और उनके कुछ अन्य साथियों ने बच्चों से गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने शराब के नशे में मारपीट की। आरोपियों ने उनके भाई के सिर पर ईंट से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। एसीपी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें