गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र की युवती की दो माह से दर्ज गुमशुदगी के मामले में बृहस्पतिवार को मुकदमे में तरमीम किया है। परिजनों ने दो माह बाद क्षेत्र के ही एक गैर सम्प्रदाय के युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। हालांकि युवती के भाई ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
मसूरी क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय छोटी बहन सात अप्रैल की सुबह लापता हो गई। थाना पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली। पीड़ित का आरोप है कि उनकी बहन को क्षेत्र का ही गैर सम्प्रदाय का युवक अरमान सिद्दीकी बहला फुसलाकर ले गया। काफी तलाश के बाद कोई सुराग नहीं मिला तो वह गार्डन एंक्लेव चौकी पर शिकायत दर्ज कराने गए। वहां मौखिक तौर पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। काफी दिन तक ऐसे ही दिलाशा देते रहे। वह बार-बार चौकी पर जाते रहे। उधर, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मसूरी थाना निरीक्षक से इस मामले में पूछताछ की गई है, पूर्व में युवती की गुमशुदगी दर्ज थी जिसे अब नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा में तरमीम किया गया है। युवती को बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।