फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घरेलू विवाद में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में खाली पड़े मैदान में एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने जान दे दी। सुबह लोग टहलने निकले तो शव लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया। हालांकि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि सिहानी स्थित पेट्रोल पंप के पीछे खाली मैदान में एक पेड़ पर बुधवार की सुबह लोगों ने शव लटका देखा। पेड़ की डाल पर अंगौछा से फंदा लगा था। शव की पहचान गुड्डू(40) निवासी सिहानी नंदग्राम के रूप में हुई। गुड्डू मूल रूप से जनपद हरदोई के रहने वाले थे और सिलाई मशीन की एक कंपनी में नौकरी करते थे। पुलिस के मुताबिक गुड्डू का मंगलवार की रात पत्नी और अन्य परिजनों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह मंगलवार की देर रात घर से निकल गए। सुबह उनका शव पेड़ से लटका दिखा। बताया कि मेडिकल परीक्षण कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें