गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में युवक ने सोमवार की दोपहर घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पीड़ित पिता ने एक युवती और उसके पिता व भाई के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि नंदग्राम निवासी हर्ष कुमार(24) ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता सचिन के मुताबिक हर्ष एक निजी बैंक में संविदा पर नौकरी करता था। वह युवती भी उसी बैंक में नौकरी करती थी। दोनों में प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि फंदा लगाने से पहले युवती और हर्ष के बीच कहासुनी हुई थी।
उनका छोटा बेटा वंश बड़े बेटे हर्ष की बाइक लेकर कहीं गया था। मोबाइल रिकॉर्डिंग के अनुसार युवती ने हर्ष को कॉल कर बाइक अपने छोटे भाई को देने पर एतराज जताया। साथ ही धमकी दी कि भविष्य में बाइक उसे दी तो वह फिनायल पीकर आत्महत्या कर लेगी। पीड़ित सचिन ने बताया कि युवती की रोज-रोज की धमकी से उनका बेटा परेशान रहता था। युवती के पिता व भाई भी उनके बेटे को धमकी देते थे। उनकी धमकियों से तंग आकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली। एसीपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
......
युवक ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या की आशंका
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में सुनसान स्थान पर एक युवक का शव पेड़ की टहनी पर लगे फंदे पर लटका मिला। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि शव को पहचान शाहिद पुत्र उस्मान निवासी चमन कॉलोनी सिहानी के रूप में हुई है। शाहिद मूल रूप से समस्तीपुर बिहार का रहने वाले था। एसीपी ने बताया कि परिजनों के मुताबिक घरेलू कलह के चलते शाहिद की मोबाइल पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने सोमवार की शाम सुनसान स्थान पर पेड़ की टहनी से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पैर जमीन पर टिकने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
....