फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मतदान करने जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। झंडापुर में शुक्रवार सुबह मतदान करने जा रहे 43 साल के संजय पांडे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। लोगों ने घायल को जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई ने लिंक रोड पुलिस को चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अनिल ने बताया कि भाई संजय पांडे पुत्र अनिरुद्ध पांडे झंडापुर में किराए के मकान में रहते थे। वह शुक्रवार को पैदल ही घर से मतदान करने निकले थे। सीईएल कंपनी के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। लिंक रोड पुलिस का कहना है कि परिजन की शिकायत पर ट्रक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें