फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टॉस्क देकर महिला से सवा लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ब्रिज विहार कॉलोनी में रहने वाली महिला से साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क देकर करीब सवा लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने महिला को विश्वास में लेकर पहले कुछ टास्क में उन्हें मुनाफा दिलाया। पैसे जीतने पर महिला का विश्वास बढ़ गया। इसका फायदा ठगों ने उठाया। बाद में टास्क के नाम पर महिला से और पैसे लगवाए इसके बाद न तो उन्हें मुनाफा दिया गया और न मूल रकम की वापसी की गई। ठगी होने पर महिला से पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


राखी पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके फोन पर टेलीग्राम एप है। अज्ञात लोगों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया। ग्रुप में पार्ट टाइम पैसे कमाने का झांसा दिया। राखी पाल को किसी साइट पर रेटिंग व लाइक आदि का टॉस्क दिया गया। विश्वास जीतने के लिए पीड़ित को 180 से 200 रुपये तक की कमाई कराई। इसके बाद पीड़िता जालसाजों के झांसे में फंसता चली गई। सात अप्रैल को जालसाजों ने कुछ टॉस्क दिए। इसके बदले में पैसे जमा करने के लिए कहा गया। पीड़िता को बताया गया कि उसे अधिक राशि वापस मिलेगी। साथ ही गलती होने पर पैनल्टी लगेगी और टॉस्क में सुधार होने पर पूरी धनराशि वापस मिलेगी। टॉस्क के नाम पर आरोपियों के खाते में महिला ने कई बार में सवा लाख रुपये जमा कर दिए। आरोपी लगातार पीड़ित से पैसा जमा कराने का दबाव बना रहे थे। ठगी का अहसास होने पर जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो बाद में ठगों का नंबर बंद जाने लगा। ठगी होने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कार्यवाहक एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें