फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर युवती से ठगे 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के वंदना एनक्लेव की रहने वाली डॉली नाम की युवती को नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर एक एजेंट ने 70 हजार रुपये ठग लिए। जब युवती नियुक्ति पत्र लेकर कंपनी में पहुंचीं तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। साइबर ठग ने युवती का साक्षात्कार भी ऑनलाइन लिया था। महिला ने पहले साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की और उसके बाद 25 जून की रात थाना पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में डॉली ने बताया कि उन्होंने अपना रिज्यूम एक एजेंट को भेजा था। 12 मई को युवती के पास एजेंट का फोन आया। उसने सात लाख रुपये वार्षिक आय वाली नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद जूम कॉल पर ऑनलाइन ही साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया और कुछ देर बाद चयनित बताकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेज दिया। जब वह नियुक्ति पत्र लेकर संबंधित कंपनी पहुंचीं तब उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। हालांकि तब तक एजेंट अपने कमीशन बतौर 70 हजार रुपये युवती से ठग चुका था। पीड़िता ने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर की। करीब डेढ़ माह बाद 25 जून की रात साइबर हेल्प लाइन की रिपोर्ट के आधार पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस नंबर से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आए उसकी जानकारी भी निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें