फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहन की प्रतीक्षा में खड़ी महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपले की समीप शनिवार दोपहर वाहन की प्रतीक्षा में खड़ी 45 वर्षीय शकीला को ट्रक ने कुचल दिया। शकीला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। दुर्घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

अबूपुर गांव निवासी मेहराजुद्दीन की पत्नी शकीला बीमार चल रही थीं। बताया गया कि शकीला शनिवार दोपहर उपचार के लिए मोदीनगर आई थी। उपचार के बाद वह घर जाने के लिए राज चौपले की समीप वाहन की प्रतीक्षा कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में शकीला को कुचल दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। आक्रोशित भीड़ ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि राज चौपला डग्गामार बसों को स्टैंड बन गया है।
डग्गामार बस काफी-काफी देर सड़क के बीच खड़ी रहती है। इसके चलते यहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके है। राज चौपले पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों से कई बार शिकायत की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें