टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही महिला कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे लाल कुआं के पास बड़ा हादसा हो गया। ओम साईं फार्म हाउस के सामने स्कूटी पर सवार महिला कांस्टेबल ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही महिला कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वेव सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान अनुराधा के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं और उनकी गाजियाबाद में तैनाती थी। गोविन्दपुरम से थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर जाते हुए हादसा हुआ।