फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हत्या से पहले पति-पत्नी के विवाद का वीडियो आया सामने, स्वाति पर चाकू से किए थे छह वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित विवाहिता स्वाति उर्फ शिवानी की हत्या से पहले हुए पति-पत्नी के विवाद का वीडियो सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार स्वाति पर चाकू से छह वार किए गए थे। हत्यारोपी पति जितेन्द्र अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस का दावा है कि चार टीमें आरोपी जितेन्द्र की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

गांव गदाना में सोमवार रात पति जितेन्द्र और पत्नी स्वाति के बीच हुए विवाद के बाद पति जितेन्द्र ने चाकू से हमला कर स्वाति की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार स्वाति के पेट, गले और हाथ पर चाकू से छह वार किए थे। पेट और गले को चाकू से रेता गया था। स्वाति की हत्या के बाद आरोपी पति जितेन्द्र मौके से फरार हो गया था। मंगलवार सुबह स्वाति का शव बेड पर पड़ा हुआ था। स्वाति के भाई पंकज ने पति जितेन्द्र, ससुर भीम और सास समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हत्यारोपी जितेन्द्र पुलिस की पकड़ से दूर है। हत्या से पहले हुए पति-पत्नी के विवाद का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में घर के पास पड़े खाली प्लॉट में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा है। स्वाति जितेन्द्र को धक्का दे रही हैं जबकि जितेन्द्र स्वाति के साथ हाथपाई कर रहा है। इसके अलावा जितेन्द्र का चाकू के साथ एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। ग्रामीणों के अनुसार जितेन्द्र और स्वाति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण स्वाति अधिकांश अपने मायके में रहती थीं। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी जितेन्द्र की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें