फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: टायरों में फंसी रोड निकाल रहा था ड्राइवर, खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर

Fri, 04 Apr 2025 07:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के मसूरी में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। जहां सड़क किनारे टायरों में फंसी रोड को ड्राइवर निकाल रहा था। तभी दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रांतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में पीछे से आये ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें खड़े ट्रक के चालक की मृत्यु हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नगायच ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


जिसमें एक व्यक्ति गम्भीर घायल होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दुहाई से पहले मसूरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक साइड में खड़ा करके ट्रक चालक विक्रम सिंह 48 पुत्र प्रभु सिंह निवासी वार्ड नं 15 माल नगर नीमका सीकर राजस्थान टायरों में फंसी रोड निकाल रहा था।

तभी दादरी की ओर से आये ट्रक चालक ने पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी जिससे ट्रक चालक विक्रम सिंह गम्भीर घायल हो गया। जिसकी संयुक्त अस्पताल में इलाज के दौरान विक्रम सिंह की मृत्यु हो गई। टक्कर मारकर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें