फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरओबी निर्माण स्थल पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, लगा जाम

विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर पलटी गंन्नो से भरी ट्राली। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ रोड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी के समीप मिट्टी धसने के कारण गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस कारण हापुड़ रोड और दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भोजपुर क्षेत्र निवासी किसान बुधवार दोपहर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मोदी चीनी मिल की तरफ आ रहा था। हापुड़ मार्ग रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण कार्य के चलते वनवे किया गया है। वहां पर मिट्टी भी पड़ी है। किसान जैसे ही निर्माणाधीन आरओबी के समीप पहुंचा तभी पहिया मिट्टी में धसने के कारण ट्रॉली-पलट गई। इस वजह से यातायात बाधित हो गया। कुछ ही देर में वहां जाम लग गया।
वाहनों की कतार रजवाहा पार कर गई। दूसरी तरफ दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भी भीषण जाम लग गया। जाम के कारण हजारों वाहनों के पहिये ठहर गए। वाहनों की लगभग तीन किमी लंबी कतार लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें