फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के घर से चोर मोबाइल फोन चुरा ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी का उनके डीएलएफ कॉलोनी स्थित घर से मंगलवार को मोबाइल फोन चोरी हो गया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मान सिंह गोस्वामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह वह परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। उन्होंने सुबह करीब सात बजे मोबाइल फोन मेज पर रखा और वह दूसरे कमरे में चले गए। इसी दौरान एक युवक घर में घुस गया और वह मेज पर रखे मोबाइल फोन को चुराकर ले गया। वह जब कमरे में गए तो मोबाइल फोन नहीं दिखा। उन्होंने घर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी करीब 300 मीटर तक पैदल जाता दिख रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी में भी उनके घर में चोरी और आगजनी की घटना हुई थी। लगातार दूसरी घटना के बाद परिवार में चिंता है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें