फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाजार गई किशोरी को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी की एक कॉलोनी से खरीदारी करने बाजार गई 15 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने अगवा कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उक्त कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि तीन दिन पूर्व उनकी 15 वर्षीय बेटी खरीदारी करने बाजार गई थी, लेकिन लौटी नहीं। परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की मगर उसका कोई पता नहीं लगा। इसी दौरान परिजनों को एक युवक द्वारा किशोरी को अगवा करने की जानकारी मिली। किशोरी के परिजन युवक के घर पहुंचे तो वह घर से लापता मिला। आरोपी युवक काफी समय से किशोरी का पीछा कर रहा था। परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शक के आधार पर आरोपी दीपक निवासी गांव पैंगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें