फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर पर टेक्नीशियन कर रहा था भ्रूण लिंग परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र के सुनीता विहार में संचालित प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर पर बृहस्पतिवार को भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए तकनीशियन नफीस खान को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में गुरुग्राम और गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर रेडियोलॉजिस्ट को नोटिस देकर जवाब मांगा है। कार्रवाई के दौरान केंद्र संचालक जान मोहम्मद का बेटा वसीम मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग संजोग ने बताया कि सुनीता विहार में प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित है। इसमें डिकॉय महिला से भ्रूण लिंग परीक्षण कराने के लिए पहले 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। बाद में 15 हजार रुपये में सौदा तय होने के बाद अल्ट्रासाउंड केंद्र पर बुलाया गया। जैसे ही जांच की प्रक्रिया शुरू हुई, पहले से निगरानी कर रही संयुक्त टीम ने केंद्र पर छापा मार दिया। छापेमारी के दौरान केंद्र संचालक जान मोहम्मद का बेटा वसीम मौके से भाग गया, जबकि लोनी निवासी टेक्नीशियन नफीस को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई में नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग संजोग के साथ जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, नायब तहसीलदार लीलू सिंह और गुरुग्राम की पीसीपीएनडीटी टीम शामिल रही। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि केंद्र की पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अमृता सोनी छापेमारी के समय मौजूद नहीं थीं। डॉ. अनुराग संजोग ने बताया कि केंद्र संचालक और पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। मामले में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एक वर्ष में 36 केंद्रों के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई
रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक वर्ष में 36 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ सक्षम न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं, जबकि नौ केंद्रों का पंजीकरण नियमों के उल्लंघन पर निलंबित किया गया। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक लोनी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए 36 प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन


तीन वर्ष में जिले में भ्रूण लिंग परीक्षण करने के दौरान हुई कार्रवाई

13 मई 2023 को नंदग्राम में छापा मारकर तीन लोग पकड़े गए

14 मई 2023 को लोनी में छापा मारकर दो लोग पकड़े गए

16 मई 2023 को गनौली गांव में छापा मारा गया

26 मई को डीएलएफ में छापा मारकर दो लोगों को पकड़ा गया

31 मई को लोनी में छापा मारकर तीन लोगों को पकड़ा गया

20 जून को अशोक विहार में छापा मारकर दो लोगों को पकड़ा गया

23 जून को बेहटा हाजीपुर में छापा मारकर महिला को पकड़ा गया

दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 को लोनी में छापा मारकर तीन पकड़े
मई 2025 को लालकुआं में छापा मारकर महिला समेत दो पकड़े
10 मार्च 2026 को विजयनगर क्षेत्र में झज्जर की टीम ने दो पकड़े गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें