फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 9000 की टीम करेगी जनपद की जनगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 15 साल के बाद होने वाली जनगणना में 9000 से अधिक लोगों की टीम को लगाया जाएगा। डिजिटल तरीके से होने वाली गणना में पहले लोगों को खुद को पोर्टल पर दर्ज करने का माैका मिलेगा। इसके बाद सर्वे टीम माैके पर पहुंचकर उसे सत्यापित करेगी। इस दाैरान लोगों से 33 सवाल किए जाएंगे। इस आधार पर उनका नाम दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम वित्त साैरभ भट्ट ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिका और तहसील के 16 चार्ज जनपद में है। इसमें 132 फील्ड ट्रेनर बनाए गए हैं। इसके अलावा गणना के लिए 9000 लोगों की टीम को लगाया जाएगा। फील्ड ट्रेनर की ट्रेनिंग हो चुकी है। गणना करने वालों की ट्रेनिंग अप्रैल माह में कराई जाएगी। इसके बाद 7 मई से लोग पोर्टल पर खुद को दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से 21 जून तक फील्ड टीम कार्य करेगी।

एचएलबी बनाने का कार्य शुरू

एडीएम ने बताया कि प्रशिक्षण के साथ-साथ एचएलबी(हाउस लिस्टिंग ब्लाॅक) तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। एक ब्लाॅक में 600 से 800 मकानों को रखा जाएगा। इसमें स्लम पर नजर रहेगी और टीमें वहां जाकर भी गणना करेगी। साथ ही बाहरी क्षेत्रों को भी इसमें रखा गया है। प्रशिक्षण में कार्य को कैसे खुद और लोगों को बिना परेशान किए करना है, इसकी जानकारी दी गई है। इसके लिए प्रशासन तैयारी लगभग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें