मोदीनगर। डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में बीच बचाव कराने पर चाकू मारकर एक छात्र को घायल कर दिया। पुलिस से पीड़ित छात्र ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विजयनगर कॉलोनी निवासी आयुष शर्मा डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो रही थी। मामला बढ़ता देख आयुष शर्मा दोनों पक्षों में बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी बीच एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया, हाथ में चाकू लगने से आयुष घायल हो गया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।