फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मां के साथ छत पर टहल रहे छात्र को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की सुभाष विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह मां के साथ छत पर टहल रहे स्नातक के छात्र वंश तोमर की पीठ पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने से वंश तोमर घायल हो गया। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर की सुभाष विहार कॉलोनी के रहने वाले प्रवेश तोमर नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। प्रवेश तोमर का पुत्र वंश तोमर बीएससी का छात्र है। बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे वंश तोमर अपनी मां मनीषा के साथ घर की छत पर टहल रहा था। तभी एक गोली वंश की पीठ में लगी। गोली लगते ही लहूलुहान वंश छत पर गिर गया। गोली लगने से मां मनीषा भी बदहवास हो गई। परिजन वंश तोमर को उपचार के लिए दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गंभीर हालत के चलते वंश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें