फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता के सामने लैब टेक्नीशियन बेटी की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में मृतका महिमा भारद्वाज। फाइल फोटो - फोटो : self
विज्ञापन
गाजियाबाद। गुलधर नमो भारत स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार लैब टेक्नीशियन की जान ले ली। हादसे में युवती के पिता भी घायल हुए, उनका उपचार चल रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती और उनके पिता उछलकर काफी दूर गिरे। घटना के बाद आरोपी बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि दिल्ली गेट के बोंझा गली में रहने वाले प्रभाकर भारद्वाज आरकेजीटी कॉलेज में साइट सुपरवाइजर हैं और इसी कॉलेज में उनकी बेटी महिमा भारद्वाज लैब टेक्नीशियन थीं। मंगलवार सुबह नौ बजे दोनों स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज के लिए निकले थे। स्कूटी प्रभाकर चला रहे थे। जैसे ही दोनों मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर से नीचे उतरने लगे तो पीछे से आ रही अनियंत्रित बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां महिमा की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। एसीपी ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बस और आरोपी चालक की जल्द पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन

.....
फ्लाईओवर से उतरते ही टर्न बना मुसीबत
गुलधर के नजदीक नमो भारत स्टेशन से पहले स्थित फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही आरकेजीटी कॉलेज के लिए रास्ता है। अधिकांश वाहन चालक फ्लाईओवर से उतरते समय अधिक गति में अचानक इस रास्ते में मुड़ जाते हैं। इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लग पाता कि आगे मोड़ है। साइन और चेतावनी बोर्ड न होने से यहां हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें