गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-नौ पर मछलियों से भरा छोटा हाथी अचानक पलट गया। गनीमत रही कि वाहन की चपेट में कोई अन्य नहीं आया। हालांकि वाहन पलटने से मछलियों से भरे कई बॉक्स फट गए और मछलियां सड़क पर बिखर गई। इधर-उधर बिखरी मछलियों को कुछ लोग अपने साथ ले गए।
नेशनल हाईवे नौ पर बुधवार की दोपहर डूंडाहेडा कट के सामने छोटा हाथी के अगले टॉयर में पंचर होने से पलट गया। वाहन पलटते ही उसमें मछलियों से भरे आईसबॉक्स भी सड़क पर आ गिरे और क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे पर हजारों मछलियां तड़फने लगी। मौके पर भीड़ जमा हो गई एसीपी ने बताया कि चालक आकिल निवासी बुलंदशहर गाजीपुर मछली मंडी से इस्लामाबाद मछली मार्केट बुलंदशहर ले जा रहा था। चालक भी मामूली रूप से घायल हुआ है।