फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्म संचालक ने की 1.72 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली में खंड-18 के राज्य कर अधिकारी राम दयाल रावत एक फर्म संचालक पर 1.72 करोड़ रुपये की जीएसटी बकाया जमा न करने का आरोप लगाकर विभाग से धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राज्य कर अधिकारी राम दयाल रावत ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के नवयुग मार्केट में मेसर्स ओम इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। इसके प्रोपराइटर संजय निवासी सिब्बनपुरा पटेल नगर हैं। पूर्व में जीएसटी का भुगतान सुचारु रहा, लेकिन बाद में संजय ने अपने फर्म के नाम पर अन्य कारोबारियों को फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ दिलाया। जांच के बाद इनके खिलाफ विभाग की ओर से नोटिस जारी कर कुल एक करोड़ 72 लाख 13 हजार 938 रुपये का फर्जीवाड़ा दर्शाया था। विभागीय कार्रवाई के अनुसार फर्म संचालक ने रुपये जमा करने के लिए समयावधि निर्धारित की थी।
आरोप है कि समयावधि पूर्ण होने के बाद भी आरोपी संजय ने विभाग में बकाया धनराशि जमा नहीं कराई। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि फर्म संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें