फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निमोनिया से छह माह की बच्ची और दमा से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ठंड के बढ़ते असर के बीच बच्चों और बुजुर्गाें की सेहत तेजी से बिगड़ रही है। बृहस्पतिवार को निमोनिया से पीड़ित छह माह की बच्ची शिवानी और सांस की मरीज 82 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रवती की मौत हो गई। बच्ची का इलाज पिछले कई दिनों से नेहरू नगर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। बच्ची व बुजुर्ग महिला को उनके परिजन बृहस्पतिवार की सुबह लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के पिता संजय ने बताया कि बच्ची को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। अस्पताल में बृहस्पतिवार को भीमनगर निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंद्रवती की भी मौत हो गई। उनके बेटे करण के अनुसार सुबह उनकी मां को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डाॅ. राकेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें