फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिगरेट न देने पर एक दुकानदार के सिर में मारी ईंट, दूसरे को गाड़ी से घसीटा

विज्ञापन
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो के सी ब्लॉक में सिगरेट ने देने पर  दुकानदार को गाड़ी से घसीटा।स्रोत
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो स्थित सी ब्लॉक में रविवार रात पान की दुकान संचालित करने वाले दिल्ली के करावल नगर निवासी संदीप और उनके भाई संजय से तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। किराना व्यापारी संजय के सिर में आरोपियों ने ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। वहीं संदीप ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उसे ईको वैन से घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। घायल संजय के सिर में कई टांके आए हैं, वहीं उनका भाई संदीप भी बुरी तरह चोटिल हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करावल नगर स्थित मुकुंद विहार निवासी संदीप बत्रा ने बताया कि वह शालीमार गार्डन इलाके में पान की दुकान संचालित करते हैं। पास में ही उनके भाई संजय की किराना दुकान है। बताया कि रविवार देर रात करीब 11 बजे जब वह दुकान बंद कर रहे थे तभी ईको कार से तीन युवक पहुंचे और उनसे तीन सिगरेट खरीदी और पास में ही खड़े होकर पीने लगे। इसके बाद उन्होंने दुकान बंद कर दी। तभी युवकों ने दोबारा तीन सिगरेट मांगी लेकिन उन्होंने दुकान बंद होने की वजह से सिगरेट दूसरी दुकान से खरीदने को बोल दिया। आरोप है कि इस बात पर तीनों युवकों ने उनसे गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनके भाई संजय वहां पहुंचे तो युवकों ने उनके सिर में ईंट मारकर लहूलुहान किया और गाड़ी में बैठकर भागने लगे। तभी उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन गाड़ी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह ईको वैन के अगले हिस्से के पहिए में गिरकर फंस गए। चालक काफी दूर तक उन्हें घसीटता हुआ ले गया। इधर संजय ने एक सब्जी विक्रेता के साथ गाड़ी का पीछा किया तो कुछ ही दूरी पर संदीप घायल हालत में पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत भाई को अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचना दी। यह पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। संदीप ने फुटेज पुलिस को भी सौंपी हैं।


दुकान बंद होने के बाद सिगरेट न देने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सलोनी अग्रवाल, एसीपी शालीमार गार्डन

शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो के सी ब्लॉक में सिगरेट ने देने पर  दुकानदार को गाड़ी से घसीटा।स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें