फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऊंची इमारतों से मौतों का सिलसिला, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आसमान छूती बहुमंजिला इमारतें कभी तरक्की और बेहतर जीवनशैली का प्रतीक मानी जाती थीं, लेकिन गाजियाबाद में यही इमारतें कई परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म बन रही हैं। शहर की हाईराइज सोसायटियों में ऊंचाई से गिरकर लोगों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस के आंकड़े इस खतरे की गंभीरता बयां कर रहे हैं। एक जनवरी से 30 अगस्त 2026 तक जिले में 57 लोगों की बहुमंजिला इमारतों से गिरने या कूदने से मौत हुई। इन घटनाओं में मानसिक तनाव, अवसाद, निराशा और आक्रोश जैसी स्थितियां भी सामने आ रही हैं। वहीं, बहुमंजिला इमारतों में सुरक्षा इंतजामों की कमी भी चिंता का विषय है। कई हादसों के बाद भी सोसायटियों में बालकनी और ऊंचाई वाले स्थानों की सुरक्षा को लेकर व्यापक बदलाव नहीं दिखा। न तो सुरक्षा जाल लगाने की पहल हुई और न ही रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर कोई ठोस कदम उठाया गया।
विज्ञापन

बालकनी की सुरक्षा में अपार्टमेंट एक्ट बन रहा बाधा
अपार्टमेंट एक्ट के मुताबिक, फ्लैट मालिक बाहरी ढांचे में अपनी मर्जी से बदलाव नहीं कर सकते। एओए के पूर्व अधिकारी मनवीर चौधरी का कहना है कि एक्ट में संशोधन कर फ्लैट मालिकों को इतनी छूट जरूर मिलनी चाहिए कि वे अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा के लिए बालकनी में ग्रिल समेत जरूरी इंतजाम कर सकें।
हाल की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
-25 अगस्त 2026: सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी की 27वीं मंजिल से गिरकर दिल्ली विश्वविद्यालय के 23 वर्षीय पीएचडी छात्र वैभव सिंह की मौत।
विज्ञापन

-13 अगस्त 2026: महागुनपुरम सोसायटी की 14वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर देहरादून निवासी 20 वर्षीय छात्र प्रथम सिंह की मौत।
-12 अगस्त 2026: कविनगर की लैंडक्राफ्ट सोसायटी की 25वीं मंजिल से गिरकर पंचवटी निवासी 22 वर्षीय अर्पण गोयल की मौत।
-7 अप्रैल 2026: इंदिरापुरम की हाईराइज सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय छात्रा की मौत।
-4 फरवरी 2026: टीला मोड़ क्षेत्र की एक सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरने से तीन सगी नाबालिग बहनों की मौत।

मानसिक परेशानी को नजरअंदाज न करें
क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. चंदा यादव के मुताबिक, अवसाद से जूझ रहे लोगों में एंग्जायटी और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी स्थितियों के कारण सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। सामाजिक अलगाव भी मानसिक परेशानी बढ़ाने वाला बड़ा कारण है। ऐसे लोगों से बातचीत करना, उन्हें भावनात्मक सहयोग देना और उनकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर मनोचिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें