फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली के खंभे को तोड़ने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। गढ़ी कटैया गांव स्थित खड़े बिजली के खंभे को वाहन से टक्कर मारकर गिराने वाले आरोपी वाहन चालक के खिलाफ उर्जा निगम ने अंकुर विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामेश्वर पार्क 33/11 विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन ने गढ़ी कटैया गांव स्थित दादा भाई फार्म हाउस के निकट टक्कर मार कर चार बिजली के खंभे तोड़ दिए।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि टक्कर मारने वाला आरोपी वाहन चालक मनोज कुमार है जाे ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाता है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें