फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगनहर से व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सोनिया विहार रेगूलेटर के समीप बुधवार दोपहर गंगनहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंगनहर में दो सप्ताह में शव बरामद होने की यह दूसरी घटना।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव अबूपुर स्थित सोनिया विहार रेगूलेटर के पास अज्ञात व्यक्ति का शव अटकने की सूचना मिली। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची निवाड़ी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव गंगनहर से बाहर निकलवा कर छानबीन की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभुदयाल ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है और शव करीब दस दिन पुराना है। एसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें