मोदीनगर। नगर की सुभाष विहार कॉलोनी में बुधवार रात दुकान पर सामान लेने गए पप्पू को आरोपियों ने टशनबाजी में पीटकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
सुभाष विहार काॅलोनी निवासी पप्पू सिंह के अनुसार बुधवार रात करीब नौ बजे वह कॉलोनी में दुकान पर सामान लेने गए थे। दुकान पर कुछ युवक पहले से खड़े थे। आरोप है कि युवक टशनबाजी में पप्पू सिंह को गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पप्पू की पिटाई कर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।