फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: शालीमार गार्डन में कार सवार ने तीन जगह की फायरिंग, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 21 Nov 2026 11:25 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद फायरिंग मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साहिबाबाद थाना क्षेत्र में कार सवार एक युवक ने रातभर तीन अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी ने रात आठ बजे से सुबह 5:15 बजे के बीच वारदातों को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने रात करीब आठ बजे शरद चौधरी की दुकान एस-38 के पास पहली बार गोली चलाई। इसके बाद रात 2:15 बजे एस-11 के पास शरद चौधरी के घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाकर फायरिंग की। तीसरी घटना सुबह करीब 5:15 बजे शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 स्थित दयानंद पार्क के पास हुई। 

एक ही रात में तीन स्थानों पर फायरिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों ने रात की पुलिस गश्त और चेकिंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी का आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें