आरोपी गहने देखने के बहाने लगभग 65 ग्राम वजन के सोने के सिक्के देखे और देखते-देखते उन्हें अपनी जेब में रखकर चुपचाप वहां से निकल गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद के डासनागेट बाजार स्थित एक सर्राफा दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति लगभग 65 ग्राम वजन के सोने के सिक्के जेब में रखकर चुपचाप ले गया। चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। नगर कोतवाली ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़ित सर्राफ नरेंद्र वर्मा के मुताबिक, डासनागेट बाजार में उनकी श्रीराम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बताया कि 19 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। आरोपी गहने देखने के बहाने लगभग 65 ग्राम वजन के सोने के सिक्के देखे और देखते-देखते उन्हें अपनी जेब में रखकर चुपचाप वहां से निकल गया।
पीड़ित के मुताबिक, इस घटना की फोटो और वीडियो उनके पास मौजूद हैं। एसीपी ने बताया कि चोर की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।