कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के अनुसार, मंगलवार को सूचना मिली कि गांव दहपा स्थित कूड़े के ढेर में एक दिन का नवजात पड़ा है। जिसको कूड़ा बीनने वाले अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद कूड़ा बीनने वालों के बारे में जानकारी की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दहपा रोड पर मंगलवार को एक दिन के नवजात शिशु का कूड़े के ढेर में मिलना चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कूड़ा बीनने वाले लोगों ने नवजात को उठाकर अपने घर ले जाने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के अनुसार, मंगलवार को सूचना मिली कि गांव दहपा स्थित कूड़े के ढेर में एक दिन का नवजात पड़ा है। जिसको कूड़ा चुगने वाले अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद कूड़ा चुगने वालों के बारे में जानकारी की।
जिसके बाद नवजात को दहपा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां नवजात का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि नवजात के परिवार की तलाश और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, जिससे संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा सके।