फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार बनी आग का गोला: जब बोनेट से अचानक निकलने लगा धुआं, लोगों ने कूदकर बचाई जान; किस वजह से हुआ हादसा?

Sat, 26 Oct 2024 07:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर

सार

मोदीनगर में हापुड़ रोड पर खंजरपुर गेट के निकट कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं है।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर में हापुड़ रोड पर खंजरपुर गेट के निकट कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सरस्वती विहार के पीतमपुरा के विनय कुमार अपनी ब्रेजा कार से किसी काम से मोदीनगर से गुजर रहे थे। इस बीच जब हापुड़ रोड पर खंजरपुर गेट के निकट पहुंचे तो उनकी कार के बोनेट से धुआं निकलने लगा।

थोड़ी ही देर में कार आग लगने लगी। उन्होंने तुरंत कार से कूदकर जान बचाई। कुछ ही देर में पूरी कार में आग फैल गई। डायल 112 की सूचना पर अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

जिसके बाद दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुटी। एफएसओ मोदीनगर अमित कुमार ने बताया कि हादसे का कारण कार में तकनीकी समस्या ही सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें