मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल प्लाजा के समीप बुधवार पूर्वाहन टायर फटने के कारण पेंट से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सामान सड़क पर बिखर गया। इससे डीएमई पर जाम लग गया।
गाजियाबाद निवासी अंकुश कुमार मिनी ट्रक चलाते हैं। बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे ब्रांडेट कंपनी का पेंट लेकर वह गाजियाबाद मेरठ जा रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल प्लॉजा के समीप पहुंचे तभी मिनी ट्रक टायर फट गया। टायर फटने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर डीएमई पर पलट गया। पेंट बिखरने से सड़क पर फिसलन हो गई। हादसे के बाद मेरठ की तरफ जाने वाली सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने सड़क से सामान हटाकर यातायात सामान्य कराया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।